पुलिस अधिकारियों के अनुसार मझगवां निवासी संतरा बाई पति दुर्जन लाल कोल उम्र 50 वर्ष का पड़ोसी भोला कोल से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते दोनों परिवारों के बीच आए दिन विवाद होता रहा। भोला कोल ने बीती रात एक बजे के लगभग विवाद पर संतराबाई के साथ गाली गलौज शुरु कर दी। शोर सुनकर संतराबाई बाहर आई और गाली बकने का विरोध किया। जिसपर भोला एक बोतल में पेट्रोल लेकर आया और मुंह में भरकर संतराबाई के चेहरे पर छिड़क दिया। संतराबाई कुछ समझ पाती इससे पहले फिर संतराबाई पर इसी तरह पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आग लगते ही संतराबाई चीख पुकार मचाने लगी। शोर सुनकर पति सहित अन्य परिजन घर से बाहर आ गए,देखा तो संतराबाई आग की लपटों से घिरी इधर से उधर भाग रही है। किसी तरह महिला के शरीर से आग बुझाकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए संतराबाई को भरती कर इलाज शुरु कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी भोला कोल की तलाश शुरु कर दी है।