khabar abhi tak

महानगरी एक्सप्रेस का बदलने जा रहा है टर्मिनल स्टेशन, इस तारीख से होगा बदलाव

वाराणसी। वाराणसी से मुंबई के बीच जबलपुर होकर चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस का टर्मिनल स्टेशन 21 मार्च से बदल जाएगा। अब यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) के बजाय बनारस स्टेशन से बनकर चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या- 22178 महानगरी एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से पूर्वाह्न 9:45 बजे प्रस्थान करेगी। जो अगले दिन पूर्वाह्न 11:40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (मुंबई) पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या- 22177 महानगरी एक्सप्रेस 20 जनवरी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन से रात्रि 12:15 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन वाराणसी जंक्शन के स्थान पर सुबह 3:45 बजे बनारस स्टेशन आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak