khabar abhi tak

वाराणसी-एर्णाकुलम के बीच जबलपुर होकर स्पेशल ट्रेन चलेगी, 6 राज्यों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी

 

जबलपुर. उत्तर भारत से दक्षिण भारत की यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी और एर्णाकुलम के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह गाड़ी दोनों तरफ से एक-एक चक्कर लगाएगी, जिससे यूपी, एमपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

शेड्यूल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 04358 वाराणसी से 30 जनवरी 2026 को शाम 4:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन तड़के 3.00 बजे जबलपुर, सुबह 6:40 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन रात 10 बजे एर्णाकुलम पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04357 एर्णाकुलम से 3 फरवरी 2026 को रात 8 बजे चलेगी, जो तीसरे दिन सुबह 11:50 बजे इटारसी, 3.25 बजे जबलपुर और चौथे दिन तड़के 3 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रास्ते में यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, बैतूल और नागपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

20 कोच की सुविधा और रेलवे की अपील

इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच मिलाकर कुल 20 डिब्बे लगाए गए हैं, ताकि हर वर्ग के यात्री आराम से सफर कर सकें। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन निकलने से पहले वे 139 नंबर या एनटीईएस ऐप पर ट्रेन की सही स्थिति जरूर चेक कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak