जबलपुर में दबंगई: महिला को बीच सड़क पर बेरहमी से घसीटकर पीटा, बचाने आई 5 साल की मासूम को भी नहीं बख्शा,देखें वीडियो


जबलपुर
। आधारताल क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय अंजू पांडे, जो ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करती हैं, के साथ उनके पड़ोसियों ने बीच सड़क पर बर्बरतापूर्वक मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी राहुल यादव और उसके साथी अक्सर उनसे जबरन वाहन मांगते थे और मना करने पर पैसों की मांग करते थे। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पीड़िता को घर से बाहर खींचकर सड़क पर घसीटा और बुरी तरह पीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

 मकान कब्जाने की नीयत,धमकी 

​पीड़िता अंजू पांडे के अनुसार, आरोपी उनके अकेले रहने का फायदा उठाकर उन पर दबाव बना रहे थे। जब मारपीट के दौरान उनकी पांच साल की मासूम बेटी उन्हें बचाने आई, तो दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि वह जिस मकान में किराए पर रह रही हैं, उसे खरीदने के लिए उन्होंने एडवांस दे दिया है, लेकिन आरोपी चाहते हैं कि वह मकान खाली कर कहीं और चली जाएं ताकि वे उस पर कब्जा कर सकें।

पुलिस ने एफआईआर दर्जकर जांच शुरू की


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में सीएम हेल्पलाइन और थाने में की गई शिकायतों पर कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने राहुल यादव, भीषू बंगाली, रोहित यादव और अन्य के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post