khabar abhi tak

भोपाल- संक्रांति स्नान जाते समय हादसा- ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन भिड़े, 5 की मौत, 10 गंभीर, सभी मृतक एक ही परिवार के

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन के बीच बुधवार 14 जनवरी की देर रात आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 घायल हुए हैं। हादसा बैरसिया थाना इलाके में हुआ। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

टीआई वीरेंद्र सेन ने बताया कि सिरोंज के एक ही परिवार के 15 लोग लोडिंग वाहन में थे। इनमें से पांच की मौत हो गई है। नौ घायल हुए हैं। ट्रैक्टर सवार 3 लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को बैरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोडिंग वाहन में सवार परिवार संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहा था। जैसे ही उनका वाहन बैरसिया थाना इलाके में ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसमें लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार कई लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे में इनकी गई जान

लक्ष्मीबाई अहिरवार, बबली बाई, हरि बाई, दीपक और मुकेश.

ये हुए घायल

सूरज, विनीता, पुनीत, मोनिका, महक, नूरी बाई, लल्लू, प्रदीप, ज्योति और सूरज. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak