ब्राह्मण समाज का अपमान: IAS संतोष वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आक्रोश, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन


जबलपुर। ब्राह्मण समाज और महिलाओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में मध्य प्रदेश शासन के आईएएस (IAS) अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ अब तक आपराधिक मामला दर्ज न होने से समाज में भारी रोष है। इस मुद्दे को लेकर भगवान श्री परशुराम वंशज एवं ब्राह्मण एकता मंच ने जबलपुर संभागीय आयुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

फर्जी आदेश और अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

​मंच  ने बताया कि संतोष वर्मा ने न केवल समाज को अपमानित किया, बल्कि उन पर फर्जी अदालती आदेश के जरिए पुनः सेवा में आने के गंभीर आरोप भी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बर्खास्तगी के समय के फर्जीवाड़े की जांच के साथ-साथ, जातिगत और महिला विरोधी टिप्पणी के लिए तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज होनी चाहिए थी। इस दौरान पंडित योगेन्द्र दुबे, राम दुबे, अटल उपाध्याय, विवेक शुक्ला ,कपिल दुबे और राहुल पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post