khabar abhi tak

निगमायुक्त का अल्टीमेटम, जनसमस्याओं का होगा त्वरित समाधान


जबलपुर।
आम जनता की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने गुरूवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त होने वाले हर प्रकरण का निराकरण अब प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

एक दिन की समय-सीमा तय

बैठक के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसेवा में किसी भी प्रकार की देर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य दिया है कि प्राप्त शिकायतों का एक दिन के भीतर यानी 24 घंटे में तकनीकी और व्यावहारिक समाधान निकाला जाए। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों। 

गुणवत्तापूर्ण समाधान, जवाबदेही तय

निगमायुक्त ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले या अनावश्यक देर करने वाले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में अपर आयुक्त अरविंद शाह, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन, आनंद मिश्रा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak