khabar abhi tak

एमपी : चंदिया में टाइगर का शव मिला, वन विभाग में हड़कम्प, बाघ गणना के दौरान सामने आई घटना

उमरिया. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया वन क्षेत्र में शनिमवार 13 दिसम्बर की देर शाम एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. शव की जानकारी बाघ जनगणना टीम को लगी. जिसके बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है.

घटना के संबंध में बताया जात है कि उमरिया के सामान्य वन मंडल अंतर्गत चंदिया वन परिक्षेत्र में शनिवार को बाघ का शव मिला. ये मामला उस समय सामने आया जब क्षेत्र में नियमित बाघ गणना का काम चल रहा था और वन कर्मी बाघ गणना में लगे हुए थे. उसी दौरान जंगल के आरएफ 10 क्षेत्र में कथली नदी के किनारे बाघ का शव दिखाई दिया. जैसे ही बाघ का शव दिखा वहां हड़कंप मच गया, तुरंत ही सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई और बाघ का जहां शव मिला वहां सख्ती से निरीक्षण कार्य चालू कर दिया गया.

वन विभाग के अधिकारी डॉग स्क्वाड लेकर पहुंचे

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है. जिला वन अधिकारी विवेक सिंह के निर्देशन में एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी सहित चंदिया वनपरिक्षेत्र का पूरा वन अमला जांच में जुट गया है. बाघ की मौत कैसे हुई है अभी तक इस बात का सुराग नहीं मिला है.

वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि सबूत न मिटे साथ ही वन कर्मी जंगल की खाक छान रहे हैं. तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है. वन विभाग की टीम ने जांच को और बेहतर करने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया है. वहीं वन विभाग के एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी का कहना है कि बाघ की मौत के कारण का पता लगाने के लिए सभी पहलू पर जांच की जा रही है, अगर किसी प्रकार की लापरवाही आपराधिक गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak