शिवराज के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवालों की झड़ी लगा दी। किसी ने कहा कि पहले जो महिलाएं लाड़ली बहना योजना में छूट गई हैं, उनके नाम तो जुड़वा दीजिए। किसी ने लिखा लाड़ली बहना की राशि 3 हजार करवा दीजिए। किसी ने उन्हें किसानों पर फोकस रहने की नसीहत दे डाली। इस मौके पर शिवराज सिंह ने सीएम मोहन यादव की भी तारीफ की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा कि मोहन यादव बहुत तेज गति से काम करते हैं। मुझसे कई गुना ज्यादा ऊर्जा है उनमें। ऊर्जा और बढ़ें और वे प्रदेश की बेहतर सेवा करते रहे।
Tags
raisen