khabar abhi tak

पिस्टल के अवैध कारखाने पर पुलिस की दबिश, पुलिस से भिड़े आरोपी अपने साथी को छुड़ाकर भाग निकले, भारी मात्रा में हथियार जब्त

 

बुरहानपुर। एमपी के बुरहानपुर स्थित ग्राम पाचौरी खकनार क्षेत्र की पहाड़ी पर संचालित पिस्टल, रिवाल्वर के अवैध कारखाना पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस के साथ हाथापाई शुरु कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था लेकिन उसके साथियों ने बलपूर्वक उसे छुड़ा लिया। पुलिस ने मौके से पांच अवैध देसी पिस्टल सहित हथियार बनाने का बड़ा जखीरा बरामद किया है। 

                          पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ग्राम पाचौरी के पहाड़ी जंगल में झोपडिय़ों में कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। जिसपर पुलिस की टीम निजी वाहन, पिकअप, सरकारी वाहन और बाइक से मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर रेहराज उर्फ रेहरास पिता विक्रमसिंह सिकलीगर को दो साथियों के साथ हथियार बनाते हुए देखा। पुलिस को देखते ही तीनों फरार हो गए। पीछा कर एक टीम ने रेहराज को पकड़ लिया, लेकिन उसके छह साथियों ने पुलिस से झड़प कर उसे छुड़ा लिया और फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से 5 देसी पिस्टल, 7 अधूरी पिस्टल, 10 पिस्टल के सांचे, 3 मैगजीन व सांचे, 5 लॉकिंग सांचे, ड्रिल मशीन, पंखा मशीन, हथौड़े, आरी, गॉर्डर के टुकड़े और अन्य सामग्री जब्त की है। अधिकारियों की माने तो आरोपी रेहराज उर्फ रेहरास पर पहले से आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। सभी सात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

तीन साल में 305 अवैध हथियार जब्त- 

पुलिस के अनुसारए बीते तीन वर्षों में जिले में आर्म्स एक्ट के 57 मामले दर्ज कर 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 305 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। सिकलीगर समाज को मुख्यधारा से जोडऩे के प्रयासों के बावजूद अवैध हथियार निर्माण पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak