khabar abhi tak

फॉलोअप : बर्खास्त रेलकर्मी राजेश तिवारी के मोबाइल फोन से मिले आपत्तिजनक वीडियो, खुलेगा बड़ा राज

भोपाल. राजधानी भोपाल के स्लॉटर हाउस की आड़ में गोमांस तस्करी के मामले में ब्लैकमेलिंग कर 3 लाख की डिमांड और रकम लेते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पहले से महिला से रेप केस के चलते बर्खास्त किए गए रेलकर्मी राजेश तिवारी को रिमांड पर लिया है। उल्लेखनीय है कि राजेश तिवारी पमरे मजदूर संघ का भी बड़ा पदाधिकारी रह चुका है.

पुलिस रिमांड के दौरान और भी चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जांच में वीडियो सही पाए जाने की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय कि आरोपी राजेश तिवारी पर गैर-कानूनी तरीके से 3 लाख रुपए मांगने का आरोप है। अब तिवारी का गोमांस तस्करी के आरोपी असलम चमड़े के करीबी को ब्लैकमेल कर पैसे लेने का वीडियो भी सामने आया है। इसपर पुलिस ने आरोपी राजेश तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालाय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड स्वीकृत होने के बाद जांच में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं।

जांच में मिले कई आपत्तिजनक वीडियो

पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश तिवारी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल, पुलिस ने सबंधित वीडियोज की जांच के लिए तिवारी का फोन फॉरेंसिक लैब पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी के मोबाइल में ब्लैकमेलिंग से जुड़े और भी कई वीडियो मौजूद हैं। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि, आरोपी ने पहले और भी कई लोगों को अलग-अलग मामलों में ब्लैकमेल कर उनसे रकम वसूली होगी।

शराब, पिस्टल और एमडी ड्रग्स भी बरामद

आरोपी राजेश तिवारी की गिरफ्तारी से पहले छापामार कार्रवाई के दौरान उसके पास से न सिर्फ ब्लैकमेलिंग की रकम मिली, बल्कि उसकी कार से दो पेटी शराब, एक पिस्टल और एमडी ड्रग्स भी मिली थी। पुलिस जांच में जुटी है कि, राजेश के पास पिस्टल और एमडी ड्रग्स कहां से आई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak