khabar abhi tak

20 रूपए का विवाद, युवक के कान में चाकू मारा


 जबलपुर।
मदन महल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलौआ चौक पर 20 रुपए के मामूली लेनदेन को लेकर एक युवक ने मंगलवार की सुबह अपने ही चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान प्रवीण कुमार केवट के रूप में हुई हैए जो आधारताल का निवासी है और मदन महल में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी लकी केवट और प्रवीण के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद लकी ने प्रवीण के कान के पास चाकू मार दिया। गनीमत रही कि प्रवीण को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि वह लहूलुहान हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। प्रवीण ने बताया कि वह सुबह नाश्ते के लिए निकला था, तभी लकी ने उससे 20 मांगे। पैसे देने के कुछ देर बाद आरोपी ने बिना किसी बड़ी वजह के अचानक चाकू से हमला कर दिया। मदन महल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लकी केवट फिलहाल घर से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak