khabar abhi tak

पावर मैनेजमेंट कंपनी के उच्च अधिकारी सहित तीन व्यापारी दुबई में फंसे, देखें वायरल वीडियो



जबलपुर।
अमेरिका-ईराक युद्ध के चलते दुबई में शहर के पावर मैनेजमेंट कंपनी के उच्च अधिकारी समेत तीन व्यापारी दुबई में फंस गए हैं। दुबई एयरपोर्ट बंद होने की वजह से इन्हें भारत आने नहीं मिल रहा है। इन व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें भारत सरकार से मदद की अपील की है। ' खबर अभी तक ' ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दुबई में फंसे इन व्प्यापारियों में संजय सिंघई, शैलेश जैन और प्रवीण जैन बताए गए हैं। पावर मैनेजमेंट कंपनी का सीजीएम पवन कुमार जैन सामने आया है।

दुबई से जारी हुए वीडियो में व्यापारियों ने यह बताया है कि वे 21 मार्च से भारत लौटना चाह रहे हैं लेकिन एयरपोर्ट बंद होने की वजह से उन्हें देश वापसी का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। एयरपोर्ट से वे परिवार के साथ होटल में आ गए हैं। इन्होनें भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया है लेकिन वहां से स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें मदद किए जाने का आश्वासन मिला है। व्यापारी ने वीडियो में बताया कि होटल शिफ्ट होने के पूर्व उन्होंने तीन धमाके सुने थे, जिसके बाद वे तत्काल शिफ्ट हुए हैं। इन्होंने बताया है कि मौजूदा हालात में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak