khabar abhi tak

दीक्षा भूमि एक्सप्रेस में महिला यात्री का 8 लाख कीमती जेवरों से भरा पर्स छूटा, जबलपुर जीआरपी ने सर्चिंग कर लौटाया

जबलपुर. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की सतर्कता व तत्परता ने एक महिला यात्री का लाखों रुपए के जेवर और नकदी से भरा पर्स सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सौंप दिया। यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दीक्षा भूमि एक्सप्रेस में हुई, जब यात्री का पर्स ट्रेन में छूट गया था।

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि उन्हें ट्रेन क्रमांक 11046 दीक्षा भूमि एक्सप्रेस के कोच बी-5 की बर्थ नंबर 2 और 8 पर यात्रा कर रहीं संगीता वर्मा का पर्स छूटने की सूचना मिली थी। संगीता वर्मा धनबाद (झारखंड) की निवासी हैं। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी हुई थी।

पुलिस टीम ने कोच में की तलाशी

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के निर्देश पर एएसआई गोपाल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक धीरेंद्र, आरक्षक गोपाल, नवीन शुक्ला और रविकांत की एक टीम तत्काल रवाना की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए कोच में तलाशी ली और पर्स को सुरक्षित बरामद कर थाने ले आई।

सोने-चांदी के आभूषण और नकदी थी

जांच के दौरान पर्स के भीतर लगभग 7 से 8 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पाई गई। फरियादी महिला के थाने पहुंचने पर आवश्यक पुष्टि के बाद पर्स उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

यात्री ने जीआरपी जबलपुर की भूरि-भूरि प्रशंसा

महिला यात्री ने जबलपुर जीआरपी की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak