khabar abhi tak

कटनी में पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, बहू गंभीर, जबलपुर रेफर, शोक कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में सोमवार 2 मार्च की देर रात एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। कटनी-बरही मार्ग पर सुड्डी ग्राम मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है।

मृतकों की पहचान माधवनगर थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी शिव सिंह (55 वर्ष) और उनके पुत्र मनोज सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वे अपनी बहू चंदा बाई के साथ बरही के सुखदास ग्राम से लौट रहे थे। परिवार चंदा बाई की भाभी के निधन पर आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 9:00 बजे सुड्डी मोड़ के पास कटनी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पास के खेत में जा घुसी।

राहगीरों से मिली हादसे की सूचना पर बड़वारा पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने शिव सिंह और मनोज सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंदा बाई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak