khabar abhi tak

चौक-चौराहों और लेफ्ट टर्न से अतिक्रमणों का सफाया


जबलपुर।
नगर निगम के अमले ने शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रांझी इंजीनियरिंग कॉलेज, रजा चौक, मदन महल चौक तथा मदन महल थाना परिसर के आस.पास के क्षेत्र और कटंगा ब्रिज में कार्रवाई की। गढ़ा स्थित पंडा की मढ़िया से आनंद कुंज तक निर्माणाधीन सड़क और नाला निर्माण में बाधा बन रहे चिन्हित अतिक्रमणों को भी ध्वस्त कर दिया।

अपर आयुक्त अरविन्द शाह ने बताया कि अभियान के तहत रांझी इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, रजा चौक, मदन महल चौक तथा मदन महल थाना परिसर के आस-पास के क्षेत्र और कटंगा ब्रिज पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। इन प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वर्षों से जमे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया। इस विशेष कार्रवाई से सभी प्रमुख स्थानों के महत्वपूर्ण लेफ्ट टर्न खाली हो गए हैं। इन क्षेत्रों में कई दुकानदारों ने सड़क की सीमा में कब्जा कर  लिया था, जिससे यातायात में लगातार बाधा आ रही थी। अतिक्रमण दस्ता ने न सिर्फ अवैध टीन शेड और गुमटियों को हटाया बल्कि चेतावनी भी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गढ़ा स्थित पंडा की मढ़िया से आनंद कुंज तक निर्माणाधीन सड़क और नाला निर्माण में बाधा बन रहे चिन्हित अतिक्रमणों को भी ध्वस्त कर दिया गया। ये अवैध निर्माण सड़क और नाले के निर्माण को रोक रहे थे, जिससे परियोजना अधूरी पड़ी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak