khabar abhi tak

यूनाइटेड फोरम ने दी शुभकामनाएँ, मुख्य अभियंता बोले, सहयोग से बढ़ेगी कार्य गति

 

जबलपुर।  नवनियुक्त मुख्य अभियंता  एस के गिरिया का स्वागत आज यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लाइज संगठन, पूर्व क्षेत्र कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  आरएस परिहार और  एसके पचौरी ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अभियंता श्री गिरिया ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, एच. एम. मंसूरी, राजू बैरागी, छाया जैन, रुचि कश्यप, नेहा यादव, यशवंत बागरे, प्रभात वैघ, राकेश गोस्वामी, मुजफ्फर हुसैन अंसारी, रोहित दुबे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में संयोजक एस. के. पचौरी ने कहा कि संगठन अधिकारियों और कर्मचारियों दोनों का है। संगठन, मुख्य अभियंता श्री गिरिया को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak