khabar abhi tak

गोसलपुर में एटीएम लूटने का प्रयास विफल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, देखें वीडियो



जबलपुर।
गोसलपुर क्षेत्र में गुरूवार रात दो जगहों पर एटीएम लूटने का प्रयास विफल हो गया है। ग्रामीणों के हो-हल्ले से पिकअप सवार आरोपी भागने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है, जिसमें पिकअप वाहन दिखाई दे रहा है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर आरोपियो का सुराग ले रही हैं।


पुलिस ने बताया कि गोसलपुर में लगे दो एटीएम को तोड़फोड़ कर लूटने का प्रयास किया गया। ये दोनों एटीएम एक किलोमीटर के दायरे में लगे हैं। पुलिस ने छानबीन में यह बताया कि एक एटीएम में आरोपियों ने कैमरे क्षतिग्रस्त कर उसे उखाड़ दिया था और मशीन को बाहर निकालकर पिकअप में लोड करने की तैयारी थी लेकिन हो-हल्ले की वजह से ग्रामीण जाग गए हैं और आरोपियों को वाहन लेकर भागना पड़ा है। उधर, दूसरे एटीएम में छेड़छाड़ कर उसे क्षतिग्रस्त किया गया है। उससे कैश निकालने की कोशिश की गई लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पुलिस दल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप में सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak