khabar abhi tak

पावर मैनेजमेंट कंपनी के अरूण तिवारी ने अंतरक्षेत्रीय विद्युत कुश्ती में जीता कांस्य


जबलपुर
। विद्युत कंपनी जबलपुर में पदस्थ पहलवान अरूण तिवारी ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतरक्षेत्रीय विद्युत कुश्ती स्पर्धा के 97 से अधिक किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने का गौरव पाया है। संजय गांधी ताप विद्युत गृह, बिरसिंहपुर में गतदिवस हुई विद्युत क्षेत्र की इस प्रतियोगिता में पावर मैनेजमेंट कंपनी के अरूण तिवारी ने खंडवा के गुलाब राव उगादे को पराजित करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी के सीजेएम राजीव गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak