khabar abhi tak

यात्री ने ट्रेन में हंगामा कर की तोडफ़ोड़, कोच के टॉयलेट में खुद को किया बंद, वाराणासी से कोयम्बटूर जा रही स्पेशल ट्रेन में घटना

 

सतना। एमपी के सतना में वाराणसी से कोयंबटूर जा रही स्पेशल ट्रेन में आज एक यात्री ने जमकर हंगामा कर तोडफ़ोड़ कर दी। इसके बाद यात्री ने स्वयं को एस-4 कोच के टॉयलेट में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। यहां पर भी उसने तोडफ़ोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही सतना स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे टॉयलेट से निकालकर हिरासत में ले लिया।

                             बताया गया है कि वाराणासी निवासी संदीप चौधरी स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहा था। ट्रेन में इधर से उधर घूम रहे यात्री संदीप अचानक तोडफ़ोड़ शुरु कर दी। जिससे कोच में यात्रा कर रहे लोगों में चीख पुकार मच गई। हंगाम करते हुए संदीप कोच के टॉयलेट में घुस औरअंदर से दरवाजा बंद कर कांच, खिड़की और अन्य सामान तोड़ दिया। आवाज सुनकर यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी। ट्रेन के सतना पहुंचते ही पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर युवक को बाहर निकाला। आरपीएफ को जांच में पता चला कि उसके पास टिकट भी नहीं था। आरपीएफ का कहना है कि युवक फोबिया जैसी मानसिक समस्या से पीडि़त है। पूछताछ में उसने बताया कि दौरा पडऩे जैसा लगा, उसे अपनी जान को खतरा महसूस हुआ, इसलिए घबराकर उसने ऐसा किया। वह वाराणसी से नागपुर जा रहा था। पुलिस ने बिना टिकट यात्रा और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई की है। उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak