khabar abhi tak

जेल में 150 बंदियों की स्वास्थ्य जांच, देखेें वीडियो



जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में मानव अधिकार दिवस पर विशेष स्वास्थ्य एवम् सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जेल प्रशासन के सहयोग से 150 बंदियों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं कल्याण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।

शिविर में 150 से अधिक कैदियों को स्वास्थ्य किट-चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। दवाई और शुगर जांच की गई और उन्हें मानवाधिकारों, कानूनों और नागरिक अधिकारों के बुनियादी पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मानव अधिकार एवम् अपराध नियंत्रण के प्रतिनिधियों ने कैदियों को बताया कि मानवाधिकार हर इंसान का बुनियादी अधिकार है। चाहे उसकी स्थिति कुछ भी हो। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के समुचित उपयोग, कानूनी सहायता और सामाजिक सुधार की दिशा में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, उप अधीक्षक जेल मदन कमलेश, रूपाली मिश्रा, डॉ. लक्ष्मण शाह, अंजू लता गोस्वामी, अंजू मिश्रा, कुलदीप सिंह ठाकुर, अरविंद डंगी का सम्मान मानव अधिकार एवम् अपराध नियंत्रण द्वारा किया गया। संगठन के डॉ. अमित सिसोदिया, डॉ.अजय वाधवानी, भावना निगम, आशीष त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. आनंद बहरानी, डॉ. अशोक मेथवानी, अंकित मिश्रा डॉ. स्नेहा मेथवानी, डॉ. कमल विश्वास, राजीव शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak