khabar abhi tak

हेलमेट आपकी जिम्मेदारी है, विकल्प नहीं

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में हेलमेट पहनना अनिवार्य

जबलपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल कॉलेज, जबलपुर में अब दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार, महाविद्यालय में बिना हेलमेट के आने वाले समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने इस पहल पर ज़ोर देते हुए कहा कि हेलमेट पहनना जनमानस में न केवल अनुशासन बढ़ाता है, बल्कि समाज को एक सही संदेश भी देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, क्योंकि हेलमेट पहनना आपकी जिम्मेदारी है, विकल्प नहीं। इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष राव, प्रो. अरुण शुक्ल, डॉ. शैलेन्द्र भवदिया,  सौरव राय,  सुशील ठाकरे, सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak