khabar abhi tak

एमपी : इस थाने के टीआई की होटल के कमरे में डेड बॉडी मिली, पुलिस विभाग में शोक की लहर फैली

धार. मध्यप्रदेश के धार एक थाना में पदस्थ टीआई करण सिंह रावत  एक होटल में वे मृत पाए गए। अधिकारी की असामयिक मौत से पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने गहरा दुख जताया है। टीआई करणसिंह रावत के परिजनों को उनकी मौत की खबर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टीआई करण सिंह अलीराजपुर जिला के टंकी परिसर आम्बुआ के निवासी हैं। टीआई करण सिंह रावत खरगोन में पदस्थ थे। वे यहां किस काम से आए थे, इसके बारे में पता किया जा रहा है।

12 दिसम्बर से रुके हुए थे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार टीआई करण सिंह रावत मोहन टॉकीज चौराहे पर स्थित निजी होटल में ठहरे थे। वे यहां 12 दिसम्बर से रुके हुए थे। टीआई की होटल में मौत की खबर सुनकर पुलिस महकमे में शोक फैल गया है। एसपी मयंक अवस्थी भी मौके पर पहुंचे। उनके परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। दिवंगत टीआई करणसिंह रावत करीब 51 साल के थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak