संदिग्ध हालत में ' रेखा ' की मौत, सिद्धनगर की गली में पड़ी थी मृतक


जबलपुर।
सिद्धबाबा रोड के विंध्यवासिनी मंदिर के पास गली में पनागर की रहने वाली रेखा अहिरवार का शव मिला। पुलिस ने मृतक महिला का शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

हनुमानताल पुलिस ने बताया कि शनिवार को सिद्धबाबा रोड बिंध्यवासिनी मंदिर के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को रूकमणी बाई चौधरी चंडालभाटा ने बताया कि उसकी बेटी रेखा अहिरवार वर्तमान में जलगांव थाना पनागर में रहती थी। 22 नवम्बर को रेखा अपने पति, बच्चों के साथ उसके घर आयी थी। 2-3 दिन पहले रेखा का पति कमलेश अहिरवार के साथ झगड़ा हुआ था। पति चला गया था। गुरूवार रात 10 बजे शिवा चौधरी उसके घर आया। रेखा से बोला कि शादी का आर्डर है। काम पर चलना है। वह रेखा को लेकर चला गया था। जब रेखा लौटी नहीं तो रेखा को फोन लगाया, फोन उठ नहीं लग रहा था। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे वह अपनी बेटी रश्मि को लेकर शिवा चौधरी के घर रेखा को पूछने आयी थी। शिवा ने कहा कि रेखा को सिंधी केम्प में छोड़ दिया था। रेखा कहां है मुझे नहीं पता। देर रात 1-45 बजे रेखा के जेठ बंटी ने उसके घर आकर बताया कि रेखा की मृत्यु हो गयी है। वह अपनी बहू सविता एवं बेटी रश्मि के साथ सिद्धनगर आकर देखा तो उसकी बेटी रेखा अहिरवार गली में स्थित इंदर अहिरवार के घर के सामने मृत अवस्था में पड़ी थी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post