khabar abhi tak

एमपी के दंपत्ति सहित 3 लोगों की राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश के नीमच जिले से राजस्थान जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें दंपत्ति सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा राजस्थान के निंबाहेड़ा के कोतवाली थाना इलाके में स्थित वसुंधरा मल्टी के पास शुक्रवार देर रात हुआ

बताया जाता है कि सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन का टायर बदलते समय पीछे से आई तेज रफ्तार मारुति ओमनी अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराई। उसी दौरान एक थार कार भी पीछे से भिड़ गई। तीन वाहनों की एकाएक भीषण टक्कर में मध्य प्रदेश के नीमच निवासी दंपति और एमपी के ही मंदसौर निवासी पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ओमनी चालक लखन पिता सुरेशचंद्र निवासी सरवानिया महाराज और उनकी पत्नी सविता को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिकअप चालक बसंतीलाल पिता भैरूलाल निवासी मंदसौर की भी इस हादसे में जान चली गई। पिकअप, का सहचालक हस्तीमल पामेचा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak