khabar abhi tak

बेटे ने की पिता की कुल्हाड़ी से हत्या, दोनों के बीच अक्सर होता था विवाद

कटनी। एमपी के कटनी स्थित ग्राम इटोरा बरही में एक बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक विष्णु उर्फ बिच्छू कोल उम्र 61 वर्ष का शव उनके घर की परछी में खून से सना मिला। घटना की सूचना सुबह लगभग 8 बजे मिली। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि यह वारदात पारिवारिक विवाद के कारण हुई। 

                               पुलिस के अनुसार मृतक विष्णु कोल अपने चौथे बेटे संजय कोल के साथ रहते थे, जो पैर से दिव्यांग है। संजय की पत्नी और बेटी भी उनके साथ ही रहती थीं। पिता और बेटा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे संजय परेशान था।  घटना के समय संजय कोल को छोड़कर मृतक के अन्य पांच बेटे और दो बेटियां मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। बरही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद से मृतक का बेटा संजय कोल लापता था, जिस कारण पुलिस को उस पर हत्या का संदेह हुआ। थाना प्रभारी शैलेन्द्र यादव ने बताया कि संजय कोल की तलाश की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak