khabar abhi tak

एमपी : नदी में कूदे युवक-युवती, गोताखोरों ने देर रात लाश को निकाला

उज्जैन. एमपी के उज्जैन के समीप पीरझलार में युवक और युवती एक साथ चामला नदी में कूद गए। पुलिस ने नाव और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्चिंग अभियान चलाया। रविवार 30 नवम्बर की देर रात तक दोनों की लाश मिली है। मौके पर युवक का मोबाइल और बाइक मिली थी। वहीं एक जोड़ी लेडीज चप्पल भी मिली।

बडऩगर थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपने चाचा को फोन किया था। उसने कहा था कि मोबाइल और बाइक पुल पर खड़ी करके जा रहा हूं, आप ले जाना। चाचा के बयान के आधार पर युवक की पहचान 19 वर्षीय वारिस के रूप में हुई है। युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak