khabar abhi tak

टीचर ने स्टूडेंट से कहा, जूते मारूँगा,ऑडियो वायरल

 


जबलपुर में आईटीआई का मामला: एनएसयूआई ने कहा, सख्त कार्रवाई हो, छात्र बोला– क्लास खाली थी इसलिए घर गया,बार-बार सॉरी बोला

जबलपुर। शासकीय आईटीआई माढ़ोताल के एक शिक्षक का छात्र को फोन पर धमकाने और अपमानित करने वाला ऑडियो वायरल होने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। वायरल क्लिप में शिक्षक अजीत वर्मा छात्र से कह रहे हैं, मैं तुम्हें जूते-जूते मारूंगा… किससे पूछकर घर जा रहे हो इस घटना के बाद एनएसयूआई ने मोर्चा खोलते हुए संस्थान प्रबंधन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

-क्या है मामला

मामला ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड के छात्र से जुड़ा है। आरोप है कि वह क्लास छोड़कर बाहर घूमने निकला था। शिक्षक ने फोन कर पूछा– कहां हो? छात्र ने जवाब दिया– क्लास में कोई नहीं था, घर जा रहा हूं। इसके बाद शिक्षक भड़क गए और फोन पर अपशब्द बोलते हुए उसे फटकार लगाई। करीब 1.11 मिनट के ऑडियो में शिक्षक यह भी कहते सुनाई देते हैं,ये तेरे घर की दुकान है क्या? मैट्रो बस में बैठने से पहले पूछा? नालायक…ऑडियो सामने आने के बाद एनएसयूआई ने प्राचार्य से शिकायत करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षकों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होना जरूरी है, जो छात्रों से बदजुबानी करते हैं।

प्राचार्य बोले, इरादा गलत नहीं था

प्राचार्य डॉ. अर्पित शुक्ला ने बताया कि छात्र आईटीआई परिसर के बाहर ही घूम रहा था और शिक्षक को देखकर छिप गया था, जिससे शिक्षक आवेश में आ गए। उन्होंने कहा कि शिक्षक का “इरादा गलत नहीं था”, फिर भी उन्हें चेतावनी दी गई है और पूरा मामला जांच में है।तीन दिन पहले रतलाम में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जहां प्रिंसिपल की फटकार से घबराकर एक छात्र तीसरी मंजिल से कूद गया था। लगातार ऐसे मामलों ने छात्र–शिक्षक व्यवहार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

ऑडियो में क्या कहा टीचर ने

  • जूते-जूते मारूंगा… बेवकूफ
  • तू मेरी आंखों के सामने था… पूछकर क्यों नहीं गया?
  • ये तेरे घर की दुकान है क्या… नालायक


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak