khabar abhi tak

पटेल समाज के दो पक्षों में टकराव, एक दूसरे पर घातक हथियारों से किया हमला, एक की मौत, चार गंभीर,

 

सतना। एमपी के सतना स्थित ग्राम अटरा नागौद में देर रात पुरानी रंजिश पर पटेल समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर घातक हथियारों से हमला किया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने सरपंच पति पर ट्रैक्टर से कुचलने का गंभीर आरोप लगाया है।

                                   बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद गांव में पहले से चली आ रही रंजिश के कारण हुआ। हमलावरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नागौद थाना पुलिस और पोड़ी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ में जुटी हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने शाम करीब पांच बजे के लगभग द्वारिका सिंह का शव रख परिजनों एवं ग्रामीणों ने शहर के सिविल लाइन चौक में जाम लगा दिया है। शहर की मुख्य सड़क में एक किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak