khabar abhi tak

लिव-इन में रह रही महिला आरक्षक ने की आत्महत्या, बॉयफे्रंड ने कहा जल्द शादी करने वाले थे

 

     इंदौर। एमपी के इंदौर स्थित शुभम नगर एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाली महिला आरक्षक प्रिया यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रिया द्वारा फांसी लगाए जाने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                       पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलत: मुंगेर बिहार की रहने वाली प्रिया यादव उम्र 28 वर्ष इंदौर डीआरपी लाइन में महिला आरक्षक के पद पर पदस्थ रही। प्रिया यहां पर ट्रैफिक थाना में पदस्थ आरक्षक कवीन्द्र यादव के साथ पिछले तीन साल से लिव-इन में रही थी। बीती रात कविन्द्र यादव खाना खाकर टहलने के लिए निकला, इस दौरान प्रिया ने कमरे में पंखा पर फं दा डालकर फांसी लगा ली। कविन्द्र लौटकर आया तो प्रिया को फांसी के फंदे पर लटकते देख स्तब्ध रह गया। कविन्द्र की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को पूछताछ में आरक्षक कविन्द्र यादव ने बताया कि वह तीन साल से लिव-इन में रह रहे थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। हालांकि इसी बात को लेकर दोनों के कहासुनी भी हुई थी। पुलिस नेे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 

पति की मौत के बाद मिली थी अनुकम्पा नियुक्ति-

पुलिस अधिकारियों ने बताया पति अमित कुमार की मौत के बाद प्रिया को पुलिस विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति मिली थी। प्रिया अपने पति की मौत के बाद से तनाव में रहती थी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak