khabar abhi tak

एक तरफा प्यार : रेलवे स्टेशन पर महिला पर चाकू से हमला


रायपुर।
छत्तीसगढ़ मुख्यालय के रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम एक महिला पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला किया और भाग गया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

जीाअरपी के मुताबिक शुक्रवार शाम प्लेटफॉर्म के पार्सल विभाग के सामने एक महिला पहुंची थी। तभी उसके पीछे से एक अज्ञात युवक पहुंचा, जब तक महिला कुछ समझ पाती, तब तक उसने चाकू निकालकर गर्दन पर वार किया। महिला ने चाकू हाथ से पकड़ने की कोशिश की, जिससे चाकू के वार से उसके हाथ में चोटें आई। चाकूबाजी होता देखकर स्टेशन पर हो-हंगामा होने लगा था। मौका देखते ही आरोपी भागने में कामयाब रहा।

चाकूबाजी में घायल महिला को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। जीआरपी के मुताबिक हमलावर ऑटो चालक है, जिसकी छानबीन की जा रही है। उधर, आरपीएफ रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर स्पष्ट रूप से सामने आ सके। पुलिस ने वारदात के पीछे एक तरफा प्रेम प्रसंग होने का इशारा किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak