khabar abhi tak

दुकान खुलते मालवीय चौक की दुकानें सील, देखें वीडियो



जबलपुर।
नगर निगम का टैक्स नहीं चुकाने पर शनिवार की सुबह दुकान खुलते ही नगर निगम के अमले ने सील कर दी है। टैक्स की भरपाई के लिए निगम के सख्त रवैए से मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सील करने वाली दुकानों में करन सेल्स, करन विनायक ट्रे्डर्स सहित अन्य दुकानें शामिल थीं। निगम के जानकारों का कहना था कि इन दुकानदारों को बारंबार अल्टीमेटम दिया था लेकिन उनकी ओर से टैक्स जमा करने में कोई रूचि नहीं ली गई थी, जिससे शनिवार को ये दुकानें सील कर दी हैं। इन दुकानों पर टैक्स के अलावा पेनाल्टी भी शामिल थीं।



गौरतलब है कि शुक्रवार को भी निगम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शहर की करीब 50 दुकानों को भी सील किया था। दुकानें सील होते ही दुकानदारों ने टैक्स की भरपाई की थी। उधर, बताया जा रहा है कि निगम ने ऐसी कार्रवाई से बचने के लिए शनिवार को लोक अदालत में अंतिम मौका दिया हुआ है, जिसमें बकायादार पहुंचकर टैक्स भर सकते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak