khabar abhi tak

हार्ड मुरम भरकर रॉग साइड दौड़ा रहा था हाइवा, पुलिस को देखकर खाली की मुरम, देखें वीडियो



जबलपुर।
नागपुर रोड पर सालीवाड़ा फाटक के पास शनिवार को रॉग साइड हार्डमुरम से भरा एक हाइवा दौड़ रहा था। पुलिस को देखते ही उसने खाली जगह में मुरम गिरा दी। पुलिस पहुंचकर छानबीन तो मुरम अवैध रूप से ढोई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।

बरगी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी हेमंत कुमार ने बताया कि शनिवार को दौरान पेट्रोलिंग सालीवाड़ा फाटक के पास हाईवे रोड में हाईवा ट्रक क्रमांक एमपी 22 एच 1476 जबलपुर से तरफ से नागपुर जबलपुर रोड में रांग साईड से आते दिखा। हाइवा को रोकने का प्रयास करने पर हाईवा चालक सालीवाड़ा फाटक के पास एनएच रोड किनारे खाली जगह में हाईवा में भरी मुरूम हाईवा का हाईड्रोलिक उठाकर जमीन पर गिरा दिया। हाईवा चालक ने पूछताछ पर अपना नाम संदीप यादव निगरी बताया। हाईवा से खाली की हुई मुरूम के संबंध में पूछताछ करने पर रायल्टी एवं वाहन के मौके पर दस्तावेज नहीं होना पाया। उसका कहना था कि हाईवा मालिक अभिषेक यादव के कहने पर मानेगांव से हाईवा में मुरूम भरकर बरगी बेचने के लिये आया था। पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक के कब्जे से हाईवा और हाईवा से अनलोड की हुई जमीन पर पड़ी मुरूम जब्त की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak