khabar abhi tak

महान ओशो की कुर्सी देख भावुक हुए मुरारी बापू


जबलपुर
। ओशो जन्म महोत्सव एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह महाकौशल महाविद्यालय के ओशो प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में  संत  मुरारी बापू ने महाविद्यालय में पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  आशीर्वाद प्रदान किया। बापू ने महाविद्यालय की लाइब्रेरी में ओशो चेयर के दर्शन किए ओशो के हस्ताक्षर देखे ओशो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया तत्पश्चात पूर्व छात्रों द्वारा मुरारी बापू का शाल श्रीफल सम्मान प्रतीक भेट कर सम्मानित किया। मुरारी बापू ने अपने उद्बोधन में कहा कि ओशो की चेतना से पल्लवित इस विधा मंदिर मे पढ़ने वाले छात्रगण को बल बुद्धि विद्या की आवश्यकता है। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रीतिकर दिवाकर,अंतर्राष्ट्रीय कमेंटेटर संजय बैनर्जी,कवि सुदीप भोला,आलोक मिश्रा,सेवा निवृत मेजर दिलीप अवस्थी,प्राचार्य अलकेश चतुर्वेदी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।  कवि सुदीप भोला ने देश के सैनिकों की सीमा रेखा पर रक्षा करने वाले वीर सपूतों के लिए शानदार कविता प्रस्तुत की ।पूर्व छात्र सुदीप भोला को ओशो सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर   छात्र गौरव से देवेश चौधरी, डॉ. उमा श्रीवास्तव,डॉ।. राजश्री कपूर,प्रो धनाराम उईके,मानसिंह ठाकुर,गोविंद सिंह ,संदीप पांडे,सुष्मिता भारती सम्मानित किया गया। डा प्रशांत कौरव के द्वारा ओशो पर लिखित पुस्तक का विमोचन मुरारी बापू के करकमलों से हुआ।  कार्यक्रम का संचालन विवेक पाठक,तरुण रोहितास ने किया   इस अवसर पर ,डॉ. प्रशांत मिश्रा,आदित्य मिश्रा,डा. राजीव दुबे,सुरेन्द्र सेन,मृदुल त्रिपाठी,मनीष अवस्थी,मुकेश चौरसिया,प्रशांत कौरव,प्रेम शुक्ला,मनोज परोहा, राधाकृष्ण पांडे, शोभा कनोजिया,मुकेश चौरसिया,जगदीप प्रकाश,ओपी प्रजापति,अमन खरे, डैनी बुंदेला,राजू उपाध्याय, भरत मंगलानी, गोविन्द सोनकर,कपिल गायकवाड़,प्रवेश कोल्हेकर,घनश्याम तिवारी,उमेश शुक्ला, निरंजन राय,रत्नेश सोनकर,प्रकाश पटेल व निरंजन रायआदि उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak