khabar abhi tak

बीटी तिराहा में देर रात हादसा: खड़ी गाड़ी में रेंज रोवर ने मारी टक्कर, शराब की बोतल मिली, देखें वीडियो

 




जबलपुर। बीटी तिराहा के पास देर रात एक तेज रफ्तार रेंज रोवर (DD 03 M 5549) ने सड़क किनारे खड़ी कार MP 20 CB 2025 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खड़ी गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेंज रोवर तेज स्पीड में थी और अचानक अनियंत्रित होकर सीधे खड़ी कार से जा टकराई। घटना के बाद जब लोगों ने रेंज रोवर की जांच की, तो अंदर से शराब की बोतल मिली, जिससे दुर्घटना के समय नशे में ड्राइविंग की आशंका और गहरा गई है। हादसा होने के बाद कार चालक मौके से गायब बताया जा रहा है। रात में गश्त कर रही पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak