khabar abhi tak

केंद्रीय कारागार में एड्स के मरीजों की जांच के साथ गीता पाठ, देखें वीडियो



जबलपुर।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर बंदियों की जांच की गई है। इसके साथ ही गीता जयंती पर गीता पाठ कर बंदियों को गीता वितरित की गई है। 

जेलर मदन कमलेश ने बताया कि सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर क्रेदीय कारागार में डॉक्टरों की टीम ने दोपहर एक बजे तक 150 बंदियों की जांच की थी। बंदियों को आवश्यक दवाएं सहित चिकित्सीय सलाह दी गई हैं। जेलर का कहना है कि इस शिविर में करीब 200 बंदियों की जांच किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही जेल में गीता जयंती मनाई गई है। इसमें गीता पाठ किया गया है। गौरतलब है कि जेल में प्रति गुरूवार को गीता पाठ किया जाता है। यह पाठ बंदियों के स्वस्थ्य वैचारिक स्तर को उंचा उठाने के लिए किया जाता है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak