khabar abhi tak

एमपी : पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल भरभरा कर गिरा, 10 लोग घायल, घटना के समय यातायात चालू था

रायसेन. एमपी के रायसेन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल अचानक से भरभरा कर गिर गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पुल गिरा उस समय यातायात चालू था। पुल के ऊपर से वाहन गुजर रहे थे। पुल टूटने की वजह से पूरी सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को राबरेली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त दो मोटरसाइकिल पुल से गुजर रही थीं। पुल के साथ ये भी नीचे आ गिरी। इनमें से एक सिहोर जिले के रहने वाले हैं,  वहीं  दूसरे बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं। 

कई मजदूर भी हुए घायल

पुलिस के अनुसार पुल के नीचे  काम चल रहा था। पुल को नीचा गिरते देख काम कर रहे मजदूर वहां से भागे और अपनी जान बचाई। कुछ मजदूर घायल भी हो गए हैं हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुल के गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। ये पुल करीब 35 साल पुराना बताया जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak