75 एकड़ से ज्यादा जमीन है फैक्ट्री की,निजी कंपनियों से सौदा होने की खबरें हवा में
जबलपुर। बीएसएनएल ने केंद्र सरकार को अपनी अचल संपत्तियों की विस्तृत सूची भेजकर उन्हें खरीदने या किराए पर लेने का प्रस्ताव दिया है। इसमें जबलपुर सहित कई जिलों की टेलीकॉम फैक्ट्रियाँ, भवन और भूमि शामिल हैं। इससे जबलपुर में बीएसएनएल की सबसे बड़ी टेलीकॉम फैक्ट्री की बिक्री का रास्ता लगभग साफ हो गया है। केंद्र सरकार को संपत्तियों की सूची भेजने के बाद अब विभागीय स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है। रांझी से लेकर मदन महल रेलवे स्टेशन रोड और रांझी से गढ़ा रोड तक फैली लगभग 75 एकड़ से ज्यादा भूमि तथा उसमें स्थित टेलीकॉम फैक्ट्री परिसर को बिक्री के लिए शामिल किया गया है। दूरसंचार मंत्रालय के निर्देश पर बीएसएनएल ने देशभर की प्रमुख अचल संपत्तियों की सूची तैयार की है, जिसमें विभिन्न जिलों की 56 से अधिक फैक्ट्रियाँ, कार्यालय भवन, आवासीय कॉलोनियाँ और खाली भूमि शामिल हैं। इन संपत्तियों को सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और राज्य सरकारों को बेचने या किराए पर देने का प्रस्ताव दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, बीएसएनएल ने जबलपुर की टेलीकॉम फैक्ट्री का विस्तृत प्रस्ताव भी भेज दिया है, जिसमें मुख्य प्लांट, प्रशासनिक भवन, स्टाफ क्वार्टर और अन्य संरचनाएँ शामिल हैं। अनुमान है कि यदि राज्य सरकार या किसी केंद्रीय विभाग द्वारा संपत्तियाँ खरीदी जाती हैं।
