आचार्य श्री समय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में गजरथ महोत्सव प्रारंभ,नवनिर्मित जिनालय में गूंजे जयकारे
जबलपुर। दयोदय तीर्थ (गौशाला) में नवनिर्मित जिनालय में आयोजित श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ आचार्य श्री समय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में हुआ। दोपहर 2 बजे पिसनहारी तीर्थ से शोभायात्रा और घट यात्रा निकाली गई। जय-जय गुरुदेव के गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सहभागी बने। केशरिया वेशभूषा में हजारों महिलाओं ने कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता दी। रजत रथ पर विराजमान भगवान के दर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा त्रिपुरी चौक होकर गजरथ स्थल पहुंची, जहां पंचायत सभा अध्यक्ष कैलाशचंद जैन, सौरभ अनिल बड़कुल और अशोक अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया (बंडा) द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मंडप उद्घाटन, मंडप शुद्धि, वेदी संस्कार, अभिषेक, शांतिधारा और श्रीजी स्थापना संपन्न हुई।
इंद्रियजन्य सुख पराधीन:महाराज जी
प्रातःकाल पिसनहारी तीर्थ में आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्री समय सागर महाराज ने कहा कि निराकुल भाव से ही शांति संभव है। इंद्रियजन्य सुख पराधीन है, इसलिए श्रमण समता भाव रखते हुए आत्मकल्याण की साधना करते हैं। महोत्सव में अध्यक्ष अरविंद चावल, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चौधरी, सुनील मंगलाहाट, महामंत्री संजय अरिहंत, कोषाध्यक्ष संदेश जैन, अध्यक्ष नीलेश जैन, जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष नितिन बेंटिया और शुभम जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
