khabar abhi tak

स्कूल जाने निकली तीन नाबालिग छात्राएं लापता , देर रात तक तलाशते रहे परिजन..!

 

दमोह। एमपी के दमोह स्थित सरदार पटेल हाई स्कूल में अध्ययनरत तीन नाबालिग छात्राएं लापता हो गई। देर रात तक परिजन अपने स्तर पर तलाश करते रहे, जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए इसके साथ ही स्टेशन का भी निरीक्षण किया। लेकिन छात्राओं नहीं मिली।

                                बताया गया है कि सरदार पटेल हाई स्कूल में पढऩे वाली कक्षा नवमी की तीन छात्राएं शनिवार को घर से निकली लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं, स्कूल शिक्षकों ने जब छात्राओं की गैरहाजिरी देखी तोपरिजनों को शाम को खबर दी। इसके बाद बालिकाओं के घर न पहुंचने पर परिजन चिङ्क्षतत हो गए। जिन्होने अपने स्तर देर रात तक तलाश की लेकिन कहीं भी पता न चलने पर पुलिस को खबर दी। एक छात्रा के भाई ने बताया कि वह अपनी बहन को स्कूल छोड़कर आया था। जब वह स्कूल पहुंचा तो शिक्षकों ने बताया कि उसकी बहन सहित दो अन्य छात्राएं भी स्कूल नहीं आई थीं। अन्य छात्राओं के परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि एक छात्रा घर पर ही थीए्रख् जबकि एक अन्य छात्रा स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीए लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकालकर जांच की, इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गएए लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं वहीं स्कूल की प्राचार्य ने बताया कि पिछले दो दिनों से उक्त छात्राएं इसी तरह स्कूल से गैरमौजूद थीं। शनिवार को भी जब वे स्कूल नहीं पहुंचीं तो परिजनों को सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर भी छात्राओं की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 24 घंटे बाद भी छात्राओं के न मिलने से परिजन परेशान है। छात्राओं के लापता होने पर ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि छात्राएं गोंडवाना एक्सप्रेस से ग्वालियर की ओर जा सकती हैं, जिसके आधार पर खोजबीन और तेज की गई। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak