khabar abhi tak

भाजपा नगर कार्यकारिणी में सुदर्शन समाज की अनदेखी से आक्रोश


जबलपुर।
भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी में सुदर्शन समाज के युवाओं को स्थान न मिलने पर समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 16 दिसंबर को घोषित मेनबॉडी में समाज की पूरी तरह उपेक्षा की गई है, जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं में भारी निराशा व्याप्त है।

सबका साथ-सबका विकास' के नारे पर उठाए सवाल

​समाज के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय चुनावों में रात-दिन एक करने वाले युवाओं को नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने नजरअंदाज किया है। समाज का तर्क है कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में इस सेवादार समाज का सम्मान किया, वहीं स्थानीय संगठन उन्हें हाशिए पर रख रहा है। ​इस अवसर पर जगदीश चौहटेल, अशोक कटारे, प्रसादी लाल बिरहा, पप्पू गिरामिया, अशोक चोहटेल, गिरानी लाल, रामकिशन बाहे, नेकराम मतेल, सुख समुन्द्रे, दर्शन कुन्डे और टेकचंद अधिकार समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी निष्ठा का सम्मान नहीं हुआ, तो वे भविष्य में अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak