कटनी। एमपी के कटनी स्थित सलैया रीठी के जंगल में पवन कुमार नामक युवक की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते मिली। लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। जिनकी सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि पवन जबलपुर के कालेज में पढ़ाई कर रहा था। घर से पासपोर्ट बनवाने का कहकर निकला था। पुलिस को घटनास्थल के पास ही जली हुई हालत में पवन का लैपटॉप भी मिला है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम बिजली उमरिया निवासी पवन कुमार पिता नरेन्द्रसिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष जबलपुर के कालेज में पढ़ाई कर रहा था। एक सप्ताह पहले पवन परिजनों से कहकर निकला कि वह कटनी पासपोर्ट बनवाने के लिए जा रहा है। इसके बाद वह सतना फिर जबलपुर चला जाएगा। इसके बाद जब परिजनों ने पवन को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। जिससे परिजन चितिंत हो गए, वे अपने स्तर पर पवन की खोजबीन में लगे रहे। आज सलैया रीठी के जंगल में कुछ लोगों ने युवक पवन की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते देखी तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त पवन के रुप में की। इस बीच पवन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस को घटनास्थल से जली हुई हालत में लैपटॉप मिला। लैपटॉप के इस हालत में मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि लैपटॉप जला है या जलाया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन जली हुई हालत में लैपटाप मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया है।
Tags
katni