khabar abhi tak

शाम ढलते ही मदनमहल रोटरी पर ' खुला-बार ', देखें लाइव वीडियो



जबलपुर।
जैसे-जैसे शहर ठंड की आगोश में आता जा रहा है। वहीं, शाम ढलते ही शहर के गली-कोनों में शराब पीने वालों का ओपन बार खुल जाता है। हम बात कर रहे हैं मदनमहल फ्लाईओवर की रोटरी की। रोटरी के नीचे नॉनवेज वालों का जमघट तो है ही। लेकिन शाम ढलते-ढलते तक वहां शराब पीने वालों का जमघट लगना शुरू हो जाता है, जो देर रात तक आबाद रहता है।



' खबर अभी तक '
ने जब इस रोटरी का जायजा लिया तो चौकानें वाले तथ्य सामने आए, जहां रोटरी के एक ओर प्वाइंट ड्यूटी करने वाली खाकी के दो जवान मौजूद रहे, लेकिन वहीं रोटरी के दूसरी ओर सड़क के किनारे जाम पे जाम छलकते नजर आए। आलम यह था कि यहां नॉनवेज वालों के पास समय नहीं था, जहां से स्नेक्स लेकर शराब पीने वाले पिलर के बेस को डायनिंग टेबल बनाए हुए थे और चलती रोड पर दनादन पेग पे पेग बनाए जा रहे थे। उधर, यह भी सामने आया कि शराब दुकान के समानांतर बंद दुकानों के सामने पट्टी पर बैठकर भी शराबखोरी हो रही थी। खोमचे वाले ठेले सड़क पर लगे हुए थे। 

पुलिस गाड़ी आई और चली गई

मौके पर यह भी देखने आया कि वहां पुलिस की गाड़ी आई। रोटरी का चक्कर काटा और चलते बनी। पुलिस को इस बात की जरा सी चिंता नहीं थी कि सरेराह इस तरह की शराबखोरी पर प्रतिबंध लगाया जा सके। 

यहां होती है प्रमुख रूप से शराबखोरी

- मदनमहल

-रानीताल

-शारदा चौक

- पुरवा

- पुराना बस स्टैंड

- विजयनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak