हरदा। एमपी के हरदा स्थित टिमरनी में रहने वाली महिला के साथ ASI सुरेन्द्र मालवीय ने रेप किया। महिला द्वारा विरोध करने पर वेतन बढ़ाने का लालच दिया, महिला फिर भी नहीं मानी तो जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने देर रात थाना पहुंचकर ASI के खिलाफ शिकायत की। जिसपर पुलिस ने ASI सुरेन्द्र मालवीय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता उम्र 42 वर्ष करीब दो साल पहले गांव से हरदा आ गई। यहां पर रहकर वह घरों में झाड़ू-पोंछा का काम करने लगी। इस दौरान वह ट्रेफिक थाना में पदस्थ ASI के अलग अलग किराए के मकानों में भी साफ-सफाई का काम करती रही। 16 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह ASI सुरेन्द्र मालवीय के घर पर काम निपटाकर घर जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान ASI मालवीय ने पगार बढ़ाने और अपने घर पर स्थायी तौर पर काम पर रखने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लोक-लाज के डर से पीडि़ता ने शुरुआत में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ASI सुरेंद्र मालवीय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 351(3) व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags
madhya-pradesh