khabar abhi tak

शहपुरा में मिला ' न्यूड ' शव, पुलिस कर रही शिनाख्ती के प्रयास


जबलपुर।
शहपुरा के ग्राम पौड़ी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव के शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर में चोटों के निशान थे। शहपुरा पुलिस शव के शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।

शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि पौड़ी गांव के पास मिले शव की उम्र 30-32 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि मारपीट के बाद युवक को यहां फेंका गया है। शव के हाथ-पैर पर घाव के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक के बाएं हाथ की कलाई पर टैटू में पापा तथा दाहिनी कलाई पर रोशनी लिखा है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने शव की सूचना सभी थानों को भेज दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak