khabar abhi tak

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : ट्रेलर से टकराई कार, 5 की मौत, सभी मृतक एक ही गांव के

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। हादसा 6 दिसंबर शनिवार की देर रात एनएच-43 पतराटोली के पास हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है।

टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार सवार सभी 5 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह चपट गया। मृतक चराईडांड़ इलाके के एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक कार कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रही थी। सभी युवक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गए थे और देर रात घर वापस लौट रहे थे। कार्यक्रम के बाद घर पहुंचने की जल्दी में कार की रफ्तार काफी तेज थी। पतराटोली के पास अचानक सामने खड़े ट्रेलर को देखकर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधी भिड़ंत हो गई।

कार के अंदर फंसी हुई थी लाशें

पुलिस जब पहुंची तो सभी की लाशें कार के अंदर फंसी हुई थी। पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए दुलदुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उनकी पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak