एमपी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का भाई कर रहा था गांजा तस्करी, पुलिस ने 46 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार..!

 

सतना। एमपी की मोहन यादव सरकार में राज्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अनिल और उसके साथी से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।                                                                                                                                                
                                     पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनिल बागरी पिता जय प्रताप बागरी निवासी भरहुत नगर हरदुआ आज अपने साथी पंकज सिंह पिता सतेंद्र सिंह निवासी मतहा के साथ कार क्रमांक एमएच 49 बीबी 9699 से गांजे की खेप ठिकाने लगाने जा रहा था। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस ने कार को पीछा करते हुए रोका और तलाशी ली तो 46 किलो गांजा मिला, जिसे पैकेटों में पैक करके रखा गया था। अनिल बागरी व उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार सहित गांजा बरामद किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

इसके पहले बहनोई को भी इसी मामले में पकड़ा गया था- 

खबर है कि 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने राज्यमंत्री बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह सोमू को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि शैलेन्द्र सिंह यूपी की बांदा जेल में न्यायिक हिरासत में है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post