khabar abhi tak

खाद्य पदार्थो की आड़ में पान मसाला का कारोबार, एंटी इवेजन ब्यूरो की दबिश में खुलासा, जबलपुर से पहुंची 14 अधिकारियों की टीम

 


शहडोल। एमपी के शहडोल स्थित बुढ़ार में मां शारदा ट्रेडर्स फर्म पर एंटी इवेजन ब्यूरो जबलपुर की 14 सदस्यीय टीम ने छापा मारा है। इस कार्रवाई में पांच करोड़ रुपए जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में लगभग तीन करोड़ रुपए की टैक्स चोरी सामने आई थी, जिसका अनुमान अब बढ़कर पांच करोड़ रुपए तक हो गया है।
एंटी इवेजन ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि बुढ़ार क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जय जगवानी बिना वैध बिल के पान मसाला का कारोबार कर रहे हैं। खरीदारों द्वारा बिल मांगे जाने पर अक्सर कागजी चि_ियों पर लेन-देन किया जाता था। इन शिकायतों का वेरिफिकेशन करने के बाद एंटी इवेजन टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अचानक छापा मारा, जिससे कारोबारी को दस्तावेज छिपाने का अवसर नहीं मिल सका। अधिकारियों के अनसार फर्म के संचालक जय जगवानी किराना और दूध के खाद्य उत्पादों के व्यवसाय की आड़ में बड़े पैमाने पर पान मसाला और सिगरेट का व्यापार कर रहे थे। आरोप है कि इस कारोबार में कई कंपनियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों में बिना बिल के खरीद-फरोख्त की जा रही थी, जिससे भारी जीएसटी चोरी हुई। एंटी इवेजन ब्यूरो जबलपुर की संयुक्त आयुक्त और कार्रवाई की प्रभारी का कहना है कि अब तक जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर करीब पांच करोड़ रुपए तक की जीएसटी चोरी का अनुमान है। सभी रिकॉर्ड जब्त कर जबलपुर ले जाए जा रहे हैं, जहां विस्तृत जांच के बाद टैक्स चोरी की सटीक राशि निर्धारित की जाएगी। जिले में कई ऐसे कारोबारी हैं जो जीएसटी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि अगर शहडोल संभाग में व्यापक स्तर पर इसी तरह की छापामार कार्रवाई की जाए, तो और भी बड़े मामले सामने आ सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak