नीतीश कुमार के खिलाफ उबाल: आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ कल फूंकेगा पुतला


जबलपुर।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला के साथ किए गए व्यवहार को लेकर जबलपुर में भी आक्रोश की लहर दौड़ गई है। आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ ने इस कृत्य को 'महिला विरोधी' और 'संवैधानिक गरिमा के खिलाफ' बताते हुए कल, 19 दिसंबर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है।

अम्बेडकर चौक पर होगा विरोध प्रदर्शन

​संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, बिहार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला के चेहरे से नकाब खींचने की घटना निंदनीय है। संघ का कहना है कि एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की यह तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। इसके विरोध में कल शाम 4:30 बजे अम्बेडकर चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

अनवरत आंदोलन की चेतावनी

​प्रांताध्यक्ष देवेश चौधरी और एड. तेज कुमार भगत ने स्पष्ट किया है कि जब तक मुख्यमंत्री इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तब तक उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। संघ ने शहर के समस्त राजनीतिक, सामाजिक और प्रगतिशील संगठनों से अपील की है कि वे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर महिला सम्मान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करें। ​ संघ कमलेश धपोड़कर, तरुण रोहिताश, शिवनाथ चौधरी आलम, डॉ. बी.एल. झरिया, गिरीश धुर्वे, दीपक चौधरी और महेश अहिरवार सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने उपस्थिति की अपील की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post