khabar abhi tak

जबलपुर में सब्जियों की जांच, सैम्पल कलेक्ट किये



खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, अमखेरा व गोहलपुर क्षेत्र की सब्जियाँ जाँच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजी गईं

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को शहर में बिकने वाली सब्जियों की गुणवत्ता जाँचने के लिए विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न प्रमुख बाजारों में पहुँचकर सब्जियों की जांच-पड़ताल की और मौके पर कई महत्वपूर्ण नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि टीम ने सबसे पहले दमोह नाका से दीनदयाल चौक क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं का निरीक्षण किया। विक्रेताओं द्वारा बेची जा रही सब्जियों की गुणवत्ता, ताजगी और संभावित रासायनिक उपयोग का परीक्षण करने के उद्देश्य से उनके नमूने एकत्र किए गए। इसके बाद टीम अमखेरा और गोहलपुर क्षेत्र में पहुँची, जहाँ स्थानीय स्तर पर उत्पादित सब्जियों की गुणवत्ता की जाँच की गई।

-रिपोर्ट बताएगी गुणवत्ता की हकीकत

जअभियान के दौरान गोभी, पालक, मेथी, बंद गोभी और लौकी के नमूने लिए गए हैं। इन सभी नमूनों को विस्तृत रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर यह पता चलेगा कि सब्जियों में किसी प्रकार के हानिकारक रसायन या कीटनाशक अवशेष की मात्रा तो नहीं पाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहरवासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सब्जियाँ उपलब्ध कराई जा सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak